Last Updated:
Dharmendra Hema Malini Movies: बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्में बनाने का जिम्मा संभाला. कई सफल फिल्में बनाईं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने अपना प्रोडक्शन हाउस बनाया. तीन फिल्में प्रोड्यूस कीं और तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. सुपरस्टार की पत्नी ने भी डायरेक्शन में हाथ आजमाए. तीन फिल्मों का डायरेक्शन भी किया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. तीनों फिल्में सुपरफ्लॉप रहीं.
बॉलीवुड में धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की जोड़ी बहुत मशहूर रही. दोनों ने करीब 28 फिल्मों में एकसाथ काम किया. इन फिल्में दोस्त (1974), शोले (1975), चरस, जुगनू, आजाद (1978) और दिल्लगी (1978) के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं. धर्मेंद्र ने फिल्मों के प्रोडक्शन का भी जिम्मा संभाला. उन्होंने तीन फिल्मों की कहानी चुनी और उनमें पैसा लगाया. संयोग से तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. हेमा मालिनी ने भी तीन फिल्मों का डायरेक्शन किया. इसे बदकिस्मती ही कहा जाए कि तीनों फिल्में सुपरफ्लॉप रहीं.
सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 12 साल के अंतराल में तीन फिल्में प्रोड्यूस कीं. ये फिल्में थीं : बेताब, घायल और घातक. इन तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑसिफ पर शानदार कामयाबी हासिल की. हेमा मालिनी ने जिन तीन फिल्मों का डायरेक्शन किया, वो फिल्में थीं : दिल आशिना है, टेल मी ओ खुदा और मोहिनी. ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं.
साल था 1983. धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल को बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते थे. इसके लिए एक अच्छी कहानी की तलाश थी. यह तलाश डायरेक्टर राहुल रवैल से मुलाकात करके पूरी हुई. राहुल रवैल ने शेक्सपियर के नॉवेल ‘The Taming Of The Shrew’ की कहानी को मॉडर्न अंदाज में सुनाया. उस समय सलीम-जावेद की जोड़ी टूट चुकी थी. धर्मेंद्र ने जावेद अख्तर से डायलॉग, स्क्रीनप्ले लिखवाए. इसी बीच धर्मेंद्र ने विजेता फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना 1983 में की थी. विजेता धर्मेंद्र की बड़ी बेटी का नाम है. इसी कंपनी के बैनर तले उन्होंने बेताब फिल्म बनाई थी जिसे 5 अगस्त 1983 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.
बेताब फिल्म से सनी देओल और अमृता सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म को धर्मेंद्र के जीजा बिक्रम सिंह दहल ने प्रोड्यूस किया. बिक्रम सिंह दहल की शादी धर्मेंद्र की बहन दर्शन कौर से हुई थी. म्यूजिक आरडी बर्मन का था. गीत आनंद बख्शी ने लिखे थे. राहुल रवैल ने फिल्म को डायरेक्ट किया था. बेताब फिल्म में शम्मू कपूर, निरूपा रॉय और प्रेम चोपड़ा जैसे सितारे भी नजर आए थे. बॉलीवुड को सनी देओल को धमाकेदार एंट्री मिली. करीब 13.5 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुए थी.
1983 के पूरे सात साल बाद जब सनी देओल का करियर हिचकोले खाने लगा तो एक बार फिर से धर्मेंद्र संकटमोचक बनकर आए. विजेता फिल्म्स के बैनर तले एक और फिल्म बनाई जिसे सनी देओल के करियर को नई दिशा दी. यह फिल्म थी घायल जिसे 22 जून 1990 में रिलीज किया गया था. राजकुमार संतोषी ने घायल फिल्म की कहानी कमल हासन को ध्यान में रखकर लिखी थी लेकिन कोई भी प्रोड्यूसर इसमें पैसा लगाने को तैयार नहीं था. वो सनी देओल के पास पहुंचे.
सनी देओल उन्हें लेकर धर्मेंद्र के पास पहुंचे. उन्हें कहानी पसंद आई. वो इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हो गए. सनी देओल डिंपल कपाड़िया को फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन धर्मेंद्र ने इनकार कर दिया था. फिर मीनाक्षी शेषाद्रि को लिया गया. इसके अलावा अमरीश पुरी, ओमपुरी भी लीड रोल में थे. सनी देओल ने अजय मेहरा जबकि अमरीश पुरी ने बलवंत राय के किरदार में जान फूंक दी थी. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. घायल फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड, 7 फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले थे.
धर्मेंद्र ने विजेता फिल्म्स के बैनर तले अपने छोटे बेटे बॉबी देओल को भी लॉन्च किया. यह जिम्मा उन्होंने राजकुमार संतोषी को सौंपा. राजकुमार संतोषी ने एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म लिखी, जिसका नाम था : बरसा. बरसात फिल्म को 6 अक्टूबर 1995 को रिलीज किया गया था. प्रोड्यूसर धर्मेंद्र थे. बरसात फिल्म में बॉबी देओल के अपोजिट ट्विकंल खन्ना को लिया गया था. ट्विंकल खन्ना से पहले यह फिल्म करिश्मा कपूर को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने नए-नवेले एक्टर के साथ काम करने से इनकार कर दिया था. बरसात में 90 के सुपरहिट संगीतकार नदीम-श्रवण का म्यूजिक था. फिल्म के गाने सुपरहिट निकले. 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 29 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट मूवी साबित हुई थी.
हेमा मालिनी ने अपने करियर में कई सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया. उन्होंने 1992 में शाहरुख खान को बॉलीवुड में ब्रेक देते हुए एक फिल्म बनाई जिसका नाम था : दिल आशना है. दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल ‘फौजी’ में शाहरुख की परफॉर्मेंस को देखने के बाद हेमा ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए संपर्क किया था. फिल्म का निर्माण एच.एम. क्रिएशंस के बैनर तले किया गया था. फिल्म में शाहरुख खान, दिव्या भारती लीड रोल में थे. इसके अलावा जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह और सोनू वालिया भी अहम भूमिकाओं में थे. म्यूजिक आनंद-मिलिंद का था. फिल्म को हेमा मालिनी ने प्रोड्यूस भी किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी. फिल्म अपने समय से आगे की थी. हेमा मालिनी ने 1995 में अपनी दूसरी फिल्म ‘मोहिनी’ को डायरेक्ट-प्रोड्यूस किया. फिल्म में मधु-सुदेश बेरी लीड रोल में थे. यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी.
हेमा मालिनी ने आगे चलकर 2011 में अपनी ईशा देओल के करियर को पटरी पर लाने के लिए एक फिल्म डायरेक्ट-प्रोड्यूस की. इस फिल्म का नाम था : टेल मी ओ खुदा. टेल मी ओ खुदा एक कॉमेडी फिल्म थी जिसकी कहानी हेमा मालिनी, उल्का पुरी, मयूर पुरी, आनंद शर्मा ने लिखी थी. फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, फारुख शेख, हेमा मालिनी, ईशा देओल और अर्जन बाजवा नजर आए थे. फिल्म को हेमा मालिनी की कंपनी ‘एचएम क्रिएशंस’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. इस तरह से बतौर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हेमा मालिनी का अनुभव बेहद खराब रहा. किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया.